Patna: खगड़िया के कोदरा स्थित वासा में चल रहे मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एसटीएफ और मोरकाही थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी मो० मनोवर आलम उर्फ मोनू, अलौली थाना क्षेत्र के संतोष के रहने वाले नितीश कुमार, मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षे6 के मिर्जापुर बरहद निवासी मो० औरंगजेब उर्फ अंगूर, मो० सज्जाद, मो० शमशाद, मो० बाबर और मो० शमीम का नाम शामिल है. मौके पर से मैगजीन सहित 5 पिस्टल, 8 गोली, 4 हथौड़ी, 4 आरी ब्लेड, 10 बड़ा रेती, 40 छोटा स्कूप, 4 मोबाइल, 6 मैगजीन, 3 अर्द्ध निर्मित पिस्टल, 6 गोल रेती, 1 हैण्ड ड्रिल मशीन, 15 लोहे का छेनी, 2 बाईक के साथ हथियार बनाने के अन्य उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.

खगड़िया एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हथियार के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में मोरकाडी थाना पुलिस डीआईयू टीम एवं एसटीएफ टीम के संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कोदरा स्थित नितिश कुमार के वासा पर छापेमारी कर मिनीगन फैक्टी का उद्भेदन किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि नितिश कुमार अपने गिरोह के साथ मिलकर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करता है. छापामारी के क्रम में हथियार के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद कर सात सात आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मोरकाही थाना (कांड सं0-77/26) में मामला दर्ज किया गया है. मो औरंगजेब उर्फ अंगूर, मो० सज्जाद और मो० शमशाद का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध सात मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed