Patna: रात को निरीक्षण में निकले एसपी को तीन थाने में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आया. ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दो एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी को बक्सर एसपी ने निलंबित कर दिया है. एसपी के आकस्मिक चेकिंग से विभाग में हड़कंप मच गया. नगर थाना में तैनात पीटीसी अमरजीत कुमार, नया भोजपुर थाना में तैनात एसआई नजरुल हक और औधोगिक थाना में तैनात एसआई अमरेन्द्र कुमार सिंह को लापरवाही को लेकर निलंबित किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बक्सर एसपी बीते रात को निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न थानों में ओडी डयूटी एवं गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम कई स्थानों पर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं वरीय पदाधिकारी के निर्दोशों की अवहेलना पाई गई. मामलों को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया. एवं अन्य दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed