Patna: वैशाली के हिलालपुर चौक स्थित राजलक्ष्मी ट्रेडर्स के एक कमरे में हथियार की खरीद-ब्रिकी करते पांच तस्कर को गंगाब्रिज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र के रहितापुल वार्ड नं.-05 के रहने वाले मुकुल कुमार, अंकित कुमार, गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कुआंरी वार्ड नं-16 के रहने वाले अभिषेक शुक्ला, हरियाणा के झज्जर जिले के सदर झज्जर थाना क्षेत्र के तलाव के रहन वाले लोकेश और भिवानी जिले के तोशाम थाना क्षेत्र के बिढ़ोला के रहने वाले नवीन का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो गोली पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाब्रिज थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हिलालपुर चौक के पास राजलक्ष्मी ट्रेडर्स के एक कमरे में अवैध हथियार तस्कर अवैध हथियार की खरीद-ब्रिकी करने वाले हैं जिसमें से कुछ तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं. सूचना पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर पांच हथियार तस्कर लोकेश, नवीन, मुकुल कुमार, अंकित कुमार और अभिषेक शुक्ला को एक देशी पिस्टल एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी ने हथियार तस्करी के मुख्य सप्लायर के बारें में खुलासा किया है. इस संबंध में गंगाब्रिज थाना (कांड सं0-115/26) में मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed