Saharsa: उषा देवी हत्याकांड का खुलासा करते हुए सहरसा के पस्तपार थाना पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतिका द्वारा पैसों मांगने एवं आरोपी के घरवालों को अवैध संबंध की बात कहने की धमकी के वजह से वारदात को अंजाम दिया गया. पस्तपार थाना क्षेत्र के लहौना वार्ड नं.-07 निवासी गिरफ्तार आरोपी मो० शाहिद के पास के एक मोबाईल और एक बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि 17 अप्रैल को मधेपुरा जिले क बिहारीगंज थाना क्षेत्र के वकील मंडल ने अपनी पुत्री उषा देवी पति-लड्डु कुमार मंडल की गुम हो जाने का एक लिखित आवेदन पस्तपार थाना में दिया गया. इस संबंध में पस्तपार थाना (कांड सं०-34/26) में मामला दर्ज किया गया. 2 मई को गठित टीम छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संलिप्त मो० शाहिद को पस्तपार थाना क्षेत्र के दीपक सिंह के गैस गोदाम के सामने पक्की सड़क पर से गिरफ्तार किया गया. पूछ-ताछ करने पर आरोपी मो० शाहिद ने बताया कि मृतिका उषा देवी के साथ कई महीना से प्रेम प्रसंग चल रहा था एवं उषा देवी के द्वारा बार-बार इनसे पैसों की मांग एवं इनके घरवालों को सारी सच्चाई बता देने की बात बोली जा रही थी. इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार अपराधी मो० शाहिद का अपराधिक इतिहास रहाहै. आरोपी के विरुद्ध सौरबाजार (पस्तपार) थाना में सात मामला दर्ज है.
