Ranchi: ऑटो में धान की बोरियों के नीचे डोडा छुपाकर रखे डोडा चतरा के बलवादोहर गांव में प्रतापपुर थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है. मौके पर से 282 किग्रा डोडा और ऑटो (JH02BG-2536) जप्त किया है. वही प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोने निवासी अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुंदा के तरफ से एक मालवाहक ऑटो में धान की बोरियों के नीचे अवैध रुप से डोड़ा का भूसी को छुपाकर प्रतापपुर के रास्ते से बिहार में तस्करी की जानें वाली है. सूचना पर चतरा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बलवादोहर गाँव में चेकिंग लगाया. चेकिंग के दौरान कुंदा के तरफ से आ रही एक भुरे रंग के ऑटो (JH02BG-2536) को रोककर चेक करने पर पता चला की अवैध रुप से डोड़ा की तस्करी धान की बोरियों के नीचे छुपाकर की जा रही है. अवैध रूप से तस्करी कर रहे प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोने निवासी अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में प्रतापपुर थाना (काण्ड संख्या-43/26) में मामला दर्ज किया गया है.
