Patna: मध्यप्रदेश स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने में शामिल आरोपी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के गवाल बिगहा का रहने वाला है. आरोपी के पास से 15,22,000 रुपए नगद और 61.770 ग्राम ज्वेलरी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली पटना एक्सप्रेस सवार एक संदिग्ध को डेहरी आंन सोन में आरपीएफ और जीआईपी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया. नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के गवाल बिगहा निवासी पकड़े गए आरोपी कमलेश कुमार से बैग के बारे में पूछने पर सही तरीके से जवाब नहीं देते हुए इधर उधर की बातें करते हुये बताया कि उसमें में ढाई लाख रुपया है जिसे मैं अपने मालिक से लेकर अपनी माँ की इलाज करवाने के लिए पटना ले जा रहा हूँ. तलाशी देने के लिए कहने पर आनाकानी करने लगा. कड़ाई से पेश आने पर वह अपनी तलाशी देने को तैयार हुआ. पिट्टू बैग को तलाशी के लिए खोलने पर उसमें 15,22,000 रुपए नगद तथा 61.770 ग्राम ज्वेलरी बरामद हुआ.
कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि 17 अप्रैल को अन्य चार साथियों नन्हकी, छोटू तथा राजेश कुमार के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के सिगरौली जिले के बैढम स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र में डकैती किया था और डकैती में मिले रकम में से अपना तथा नन्हकी का हिस्सा लेकर जा रहा था. आरोपी ने बताया कि डकैती का अन्य रुपया एवं ज्वेलरी पंकज, छोटू एवं राजेश के पास है. गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार और 15,22,000 नगद रुपये और 61.770 ग्राम ज्वेलरी को अग्रिम कार्यवाही के लिए मध्य प्रदेश के बैढ़न थाना पुलिस क सौप दिया गया
