Ranchi: जमीन को लेकर आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या में शामिल आरोपी को रांची तमाड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तमाड़ थाना क्षेत्र के बेलबेड़ा निवासी गिरफ्तार आरोपी सुण्डी मुण्डा उर्फ काटे के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दाउली पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 17 अप्रैल को सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलबेड़ा उदय टोला में एक महिला की हत्या कर दिया गया है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. परिजनों से पूछताछ किया गया तो पता चला कि जमीन को लेकर आपसी विवाद था और हमेशा लड़ाई-झगड़ा होते रहता था. इसी कारण गुस्से में आकर आरोपी सुण्डी मुण्डा उर्फ काटे ने मोचोकनी देवी को लोहे के दाउली से गला काटकर हत्या कर दिया. महिला के पति बुड़का मुण्डा के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के विरूद्ध तमाड़ थाना (कांड सं0 22/26) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे के दाउली को बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed