Ranchi: गढ़वा में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करते हुए तीन होटल को सील कर दिया है. जांच के क्रम में नाबालिक लड़का एवं लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. पुलिस होटल के कर्मियों से पुछताछ कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गढ़वा थाना क्षेत्र में अवस्थित होटल SNC एवं अन्य होटलों में अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली. जिसमें नाबालिक लड़का एवं लड़कियों को बिना वैध पहचान पत्र के ठहराने तथा अनैतिक संबंध बनाने के लिए कमरा उपलब्ध कराया जा रहा था. सूचना पर गढ़वा एसपी अमन कुमार के निर्देश पर विभिन्न होटलों के जांच के लिए एसडीपीओ, डीएसपी, कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी दलबल के साथ छापामारी किया. छापामारी दल कई संदिग्ध होटल स्थलों पर पहुंचकर सघन जांच किया. जांच के क्रम में नाबालिक लड़का एवं लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. साथ ही अन्य बालिक लड़का एवं लड़कियों को भी जांच के लिए थाना लाया गया है. जांच के क्रम में पता चला कि संबंधित सभी होटल के संचालकों ने आगंतुक पंजी (रजिस्टर) में ठहरने वाले व्यक्तियों का सहीं एवं पूर्ण विवरण दर्ज नहीं करता था. कई मामलों में बिना वैध पहचान पत्र के ही कमरा उपलब्ध कराया जा रहा था. जो कि सरकारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है. बिना दस्तावेज के बालिक लड़का एवं लड़कियों को रूम उपलब्ध कराना तथा नाबालिक जोड़ों को बिना पहचान सत्यापन के ठहराना एवं अनैतिक गतिविधियों के लिए कमरा उपलब्ध कराना अत्यंत गंभीर मामला है. इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद RDS होटल, SNC होटल एवं तिवारी होटल को एसडीपीओ ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. तथा इस मामले में संलिप्त होटल के कर्मियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed