Patna: राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जुड़ी कुल 26 परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग वन विभाग की 711.92 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा. इन परियोजनाओं को पूरा किए जाने के बाद इसे वन विभाग को हस्तानांतरित करके इस पर व्यापक पौधरोपण की भी वृहद योजना तैयार की गई है.

विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी,  निवेश एवं समग्र आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार,  सड़क निर्माण के उपरांत भी भूमि की प्रकृति वन भूमि के रूप में बनी रहती है और प्रतिपूरक वनीकरण की जिम्मेदारी निर्माणदायी एजेंसी की होती है. इन्हीं दिशा निर्देशों के अनुपालन के क्रम में निर्णय लिया गया है कि राज्य में वन भूमि पर एनएच की परियोजनाओं को पूरा कराने के बाद यहां निर्मादायी एजेंसी के हाथों पौधरोपण का कार्य कराया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed