Ranchi: जामताड़ा के गायछान्द स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है. बुधवार रात की घटित घटना के बाद गुरुवार सुबह जब टूटी प्रतिमा पर लोगों की नजर पड़ी. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए.
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ और जामताड़ा थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया. घटना को सत्य पाते हुए एसडीपीओ, जामताड़ा सीओ एवं नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता को सूचित किया गया. सूचना पर सभी घटनास्थल पहुँचे तो देखा कि प्रतिमा के साथ लगे धनुष एवं तीर टुटा हुआ है. प्रथम दृष्टया अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति तोड़ो जाने का आशंका जताई गई है. प्रतिमा के आसपास सीसीटीभी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है. कमिटि वालों से पुलिस प्रशासन सम्पर्क में है. नये धनुष एवं तीर को मरम्मति अधिष्ठापित करने की सहमति बनी है. वही आरोपी को जल्द ही चिन्हित करने की बात कही जा रहा है.
