Ranchi: सरायकेला-खरसावां के बंधुगोड़ा में किराए के मकान में नशे के फैक्ट्री का खुलासा करते हुए चांडिल थाना पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सरायकेला थाना क्षेत्र के सिनी कमलपुर के रहने वाले महाराजा अली, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बंधुगोड़ा नियर बड़गाछ के रहने वाले असगर अली और आई रोड मुस्लिम बस्ती के रहने वाली शबनम प्रवीण का नाम शामिल है. 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर, इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, बुलेट (JH05D-3525), बाईक (JH05DL-8408) और चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित कीमत 16,50,000 रुपये बताया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि आसूचना प्राप्त हुई कि कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा मे इम्तियाज खान के किराये के मकान में महाराजा अली नाम के लड़के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान के किराये के मकान में छापेमारी कर तीन आरोपी को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में महाराजा अली के कमरे से अलग-अलग पैकेट में 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी महाराजा अली की पहचान ड्रग पैडलर के रूप में हुई है. महाराजा अली का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मानगो, साकची और आरआईटी थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed