Ranchi: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, पलामू के सभी गृह रक्षकों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए एक्सिस बैंक विशेष कार्यशाला और कैंप आयोजित कर रहा है. जिला समादेष्टा ने सभी गृह रक्षकों को तीन दिन के अंदर वाह्टअप पर नाम-सैन्य संख्या भेजने का निर्देश दिया है. कैंप में सभी गृह रक्षकों के लिए विशेष पीएसपी सैलरी खाता जीरो बैलेंस में खोला जाएगा. विभाग ऑफ ड्यूटी में कोई राशि नहीं देता, इसलिए यह बीमा अहम है.

कैसे खुलेगा खाता

खाता खुलवाने हेतु आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मोबाइल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है कार्यशाला की तारीख जल्द तय कर कार्यालय के सूचना पट्ट एवं वाह्टअप ग्रुप पर दी जाएगी. जिला समादेष्टा ने निर्देश दिया है कि सभी गृह रक्षक तीन दिनों के अंदर वाह्टअप नंबर 7739394442 पर अपना नाम एवं सैन्य संख्या भेजना सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित तिथि में खाता खोलने के लिए बुलाया जा सके.

मिलेंगे ये बड़े लाभ

30 लाख तक मुफ्त दुर्घटना बीमा: ऑन ड्यूटी और ऑफ ड्यूटी दोनों में लागू. ड्यूटी पर न होने पर भी आकस्मिक दुर्घटना कवर.

जीरो बैलेंस खाता: न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं, कोई चार्ज नहीं कटेगा. एटीएम कार्ड, चेक-बुक, लोन पर विशेष छूट.

शिक्षा लाभ: मान्य दुर्घटना दावे की स्थिति में बच्चों के लिए 8 लाख तक की शिक्षा सहायता.

आतंकी हमला कवर: मृत्यु अथवा स्थायी विकलांगता होने पर 10 लाख का अतिरिक्त बीमा लाभ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *