Ranchi: सैलरी पर ऑनलाईन गैमिंग करवाने में शामिल 14 अपराधी को रांची के बरियातू थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी बरियातु हाउसिंग कॉलोनी में एक महीना से धंधा चल रहा था.
गिरफ्तार आरोपी में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के केशव कुमार, सहरसा जिले के आलोक बलजीत. दिलीप कुमार, पंकज कुमार, विवेक कुमार, कृष्ण कुमार, शिवहर जिले के समीत कुमार, पूर्णिया जिले के लव कुमार, नितीश कुमार, अंजन कुमार, सुबोध कुमार, साजन कुमार सुपौल जिले के अरुण यादव और मुजफ्फरपुर जिले के रौशन कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 5 लैपटॉप, 17 मोबाईल और विभिन्न बैंक के 90 एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि बीते रात गुप्त सूचना मिली कि बरियातु हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2, Q.No. 3K/18 में कुछ लोग रुके हुए है जो ऑनलाईन गैमिंग एवं अवैध काम को अंजाम दे रहे है. सूचना पर सदर डीएसपी एवं डीएसपी-सह- बरियातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित छापामारी टीम बरियातु हाउसिंग कॉलोनी रोड नं0-2, Q.No. 3K/18 के पास पहुँचकर छापमारी कर मकान में 14 लड़के के पास 5 लैपटॉप, 17 मोबाईल एवं 90 विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड बरामद किया. आरोपी ने पुछताछ में बताया कि एक महीना से इस मकान में रह रहे है. और ऑनलाईन गैमिंग करवाते है. इनलोगों का कुछ आदमी जो बाहर से गाईड करता है और कभी कभी आता था. इसके लिए 15 से 20 हजार रुपया महीना मिलता था. इस संबंध में बरियातु थाना (कांड सं० -177/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
