Patna: दादी-पोती पर फायरिंग और उपद्रव में शामिल 13 आरोपी कटिहार के कदवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रास्ते को विवाद में बुधवार को दादी-पोती पर फायरिंग की गई थी. बुधवार को कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में ग्राम भोगांव में एक आरोपी ने एक महिला एवं एक बच्ची को गोली मारकर घायल कर दिया. जिसको लेकर उग्र भीड़ द्वारा आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित किया तथा आरोपी एवं उसके परिवार को सुरक्षित निकाला. इस दौरान पुलिसकर्मियो पर पथराव भी किया गया. फायरिंग मामले में कदवा थाना (कांड संख्या-146/26) में मामला दर्ज किया गया. वही पुलिस कार्रवाई करते हुए सुनील साह, रंजित साह दोनो पिता-गौर साह, सुनील साह की पत्नी लवली सिंह और निशा सिंह का नाम शामिल है. चारो आरोपी कदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वही उपद्रव को लेकर कदवा थाना (कांड संख्या-147/26) में मामला दर्ज किया गया. पुलिस उपद्रव मामले में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपी प्रियतम कुमार, तपन कुमार, अमरजीत कुमार, अजय कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, अमन कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, अशोक सिंह और उसका पुत्र चन्दन कुमार सिंह का नाम शामिल है. सभी आरोपी कदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया रेंज के आईजी ने कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जानकारी लिया. इस एसपी कटिहार, एसडीपीओ, बारसोई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. आईजी ने विधि-व्यवस्था की स्थिति का गहन समीक्षा किया. संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
क्या है मामला
कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में बुधवार को भौगांव गांव में रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया. एक पक्ष ने फायरिंग में एक महिला और बच्ची घायल हो गया. दोनों पक्षों में गाली-गलौज मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दिया. गोलीबारी में अनुष्का कुमारी को कमर के नीचे और जानकी देवी को जांघ में गोली लगी है. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है.
