Ranchi: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों और घुसपैठियों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए 735 किमी सीमा पर 194 BOP स्थापित. अपराध और घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 4 लाख 53 हजार 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 4 लाख 25 हजार 660 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है. अररिया जिले में 7,130 में से 6,845 आवेदन निपटाए जा चुके हैं. हरिपुर पंचायत में 259 में से 245 आवेदन का समाधान हुआ. पारदर्शिता के लिए 12,869 को पहला नोटिस, 340 को दूसरा और 13 पदाधिकारियों को तीसरा नोटिस भेजा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में वे खुद उन समस्याओं का समाधान करेंगे जो सहयोग शिविर से हल नहीं हो पाई हैं या जिन पर आवेदक को गलत आदेश लग रहा है.

सीमांचल के लिए सौगातें

फारबिसगंज एयरपोर्ट के लिए भूमि उपलब्ध, अगले वित्तीय वर्ष में निर्माण शुरू होगा. अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए भूमि तय, जल्द शिलान्यास. गोरखपुर-सिलीगुड़ी फोरलेन और कोसी-मेची लिंक परियोजना से सीमांचल के विकास को नई गति. बैरगाछी-सिकटी सड़क, टैक्सगंज-सुकेला बाईपास, सुभाष चौक ROB पर तेजी से काम.

जनकल्याण के निर्णय

स्टेट हाई-वे पर टोल टैक्स से राहत: निजी वाहनों से कोई टोल नहीं, सिर्फ कमर्शियल गाड़ियों से टैक्स.

125 यूनिट तक बिजली मुफ्त. सौर ऊर्जा से अतिरिक्त बिजली पर सीधे बैंक में पैसा.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रु..

15 जुलाई तक सभी 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल. मॉडल स्कूल व ग्रामीण हाई स्कूल में कोचिंग की व्यवस्था.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को सशक्त, शेष को इसी माह भुगतान.

हर महीने अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed