Patna: निगरानी मुख्यालय टीम ने वैशाली जिला के हाजीपुर सदर, अनुमंडल कार्यालय में आपूर्ति शाखा में तैनात लिपिक सुमन सौरभ को 2000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार परिवादी किशन कुमार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लिपिक द्वारा लाइसेंस पुनः बहाल करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला. प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निगरानी थाना (कांड सं0-081/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में धावदल गठित किया गया. धावदल मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कार्यालय, हाजीपुर सदर के द्वितीय तल पर स्थित रिकॉर्ड रूम से आरोपी सुमन सौरभ को 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
