Patna: सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र के मठिया कमालपुर में बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. 20 मई को 12 लोगों ने मिलकर पिंटू कुमार साह पर लाठी-डंडा, लोहे के रॉड और पाइप से हमला कर दिया. गंभीर हालत में पटना ले जाए गए पिंटू की डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी. सारण पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य नामजद आरोपी राहुल महतो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी राहुल महतो अवतारनगर थाना क्षेत्र के ही मठिया कमालपुर का रहने वाला है. घटना में शामिल अन्य 11 आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

कैसे हुई वारदात

20 मई को मठिया कमालपुर में बच्चों के बीच विवाद हुआ. बात इतनी बढ़ी कि 12 लोगों ने पिंटू कुमार साह को घेरकर लाठी-डंडा, लोहे के रॉड, पाइप से पीटा. परिजन तुरंत दिघवारा पीएचसी ले गए. हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पत्नी के आवेदन पर 22 मई को अवतारनगर थाना (कांड सं० 177/26) में मामला दर्ज किया गया. सारण एसएसपी के निर्देश पर वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय आसूचना के आधार पर टीम गठित की गई. छापेमारी में मुख्य आरोपी राहुल महतो को पकड़ लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed