Ranchi:  बोकारो जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में भीख मांगने वाली अज्ञात महिला द्वारा 2 घरों से मोबाइल चोरी मामले एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी महिला बिहार के रोहतास जिले क डिहरी मनी नगर की रहने वाली है. आरोपी Google Pixel-6, ProRealme 12x और Vivo T2 5G पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को आवेदक तसलीम जुनैदी अंसारी के द्वारा भीख मांगने वाली अज्ञात महिला के द्वारा आवेदक के घर से Google Pixie- 6 Pro एवं इनके पड़ोसी तब्बसुम परवीन के घर से Realmi 12 x तथा Vivo T2 5g की चोरी करने के आरोप में सेक्टर-12 थाना (कांड सं0-81/26) में मामला दर्ज किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो एसपी ने मामले के उद्भेदन के लिए टीम गठित किया गया. गठित टीम बोकारो रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर रह रहे भीख मांगने वाली महिलाओं से पुछताछ एवं छापामारी किया. छापामारी के क्रम में रुपा देवी के पास से कांड में चोरी का मोबाईल बरामद किया गया. साक्ष्य के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed