Patna: वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 5 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. दो आरोपी गिरफ्तार और 1 विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में सावन कुमार और शुभम कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बुनियादगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई कार बरामद की गई है. पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि मृतक युवक का गिरफ्तार आरोपी के परिवार की एक युवती से पहले प्रेम-प्रसंग था. युवती की शादी हो जाने के बाद भी मृतक पुराने फोटो एवं वीडियो दिखाकर युवती पर पुनः संबंध बनाए रखने का दबाव बना रहा था. कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना, तो आक्रोशित होकर सभी आरोपी ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
क्या है मामला
बीते शनिवार को प्रातः लगभग 08:30 बजे वजीरगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुनामा पहाड़ी के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचे, निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमएमसी भेजा गया. एफएसएल टीम को बुलाया गया. वादी के लिखित आवेदन पर वजीरगंज थाना (कांड सं0-283/26) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ वजीरगंज के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. गठित टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान कर कांड में संलिप्त 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
