Ranchi: एसएसपी के मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार दिए जा रहे निर्देशों के आलोक में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने रविवार की रात रांची-हजारीबाग रोड स्थित बूटी मोड़ परमानन्द स्टोर के पास से 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में खेलगांव थाना क्षेत्र के न्यू खटंगा के रहने वाले ललन साह, रितेश प्रसाद और सदर थाना क्षेत्र के ललिता इन्क्लेव बैक्सपॉल फैक्ट्री बूटी मोड़ के पास रहने वाले परमानन्द राय का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 320 ग्राम गांजा, 72,500 रुपया नगद, दो बाईक और तीन मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी टीम ने बूटी मोड़ परमानन्द स्टोर के पास से तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. तलाशी में गांजा बरामद हुआ. इस संबंध में सदर थाना (कांड सं0-316/26) में मामला दर्ज किया गया है. ललन साह और रितेश प्रसाद का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध कई मामला दर्ज है.
