Patna: गोली मारकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मौके पर अपराधी की जमकर पिटाई कर दी. अन्य सहयोगी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला. जख्मी अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे इलाज के लिये दरभंगा स्थित डीएमसीएच भेज दिया गया. जख्मी अपराधी की पहचान रामजन्म सहनी के रुप में की गई है. मामला समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर का है.

जानकारी के मुताबिक बीते रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनंदनपुर स्थित भगवती स्थान के सामने बांध पर रामजन्म सहनी अपने अन्य दो सहयोगियो के साथ बाईक से जाकर पूर्व के विवाद को लेकर मुनटुन चौधरी को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. ईलाज के दौरान मुनटुन चौधरी की मौत हो गई. घटना के दौरान स्थानीय ग्रामीणो ने रामजन्म सहनी को पकड़ कर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. वहीं उसके साथ रहे अन्य 2-3 सहयोगी भाग गये. रामजन्म सहनी का दरभंगा स्थित डीएमसीएच में ईलाज चल रहा है. वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त 2 खोखा, 01 पिलेट्स तथा 1 पिस्टल बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed