Patna: मुजफ्फरपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल कर वीआईपी लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस गिरोह के 1 आरोपी कन्हाई सहनी को गिरफ्तार किया है. मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी कन्हाई सहनी वृंदावन के एक होटल में काम करता था. उसने 4 जुलाई को होटल मालिक के नंबर से लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप नाम से व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई और मुजफ्फरपुर आकर कॉल कर रंगदारी मांग रहा था. मुजफ्फरपुर और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़कर 1 मोबाइल बरामद किया है. आरोपी के विरुद्ध 3 अन्य कांड ब्रह्मपुरा, साहेबगंज, सदर और कंकड़बाग थाने में दर्ज हैं.
किन-किन को आई धमकी
पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष व वर्तमान बीजेपी नेता रंजीत सहनी से 50 लाख की रंगदारी, राजेश कुमार सहनी 1 करोड़ की रंगदारी, कुढ़नी विधायक व बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री कृष्ण मुरारी 50 लाख की रंगदारी, परबत्ता पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार से 1 करोड़ की रंगदारी मांगा गया था.
