Patna: रोहतास पुलिस ने चंदन शहीद पीर पहाड़ के पास बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम कर दिया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2 देशी कट्टा, 6 गोली और हथियार काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के बंदायू जिले के कादर चौक थाना क्षेत्र के धनुपुरा के रहने वाले रोहित चौहान, भोजपुर के रहने वाले ताराचन्द्र चौहान, औरैया जिले के ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के कुकरकाठ के रहने वाले रामस्वरूप भाटी और सुखदेव भाटी का नाम शामिल है.
जानकारी कब मुताबिक सासाराम मुफस्सिल थाना को सूचना मिली कि चंदन शहीद पीर पहाड़ के समीप कुछ अज्ञात अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं. सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 4 लोगों को धर-दबोचा. इस संबंध में सासाराम मुफस्सिल थाना (कांड सं. 228/26) में मामला दर्ज किया गया है.
