Patna: मुजफ्फरपुर सदर थाना गेट के बाहर केस डायरी में मदद के नाम पर दरोगा को रिश्वत लेते निगरानी ने गिरफ्तार किया है. सदर थाना में तैनात दरोगा (एसआई) भाष्कर कुमार मिश्रा 15,000 रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार अमन कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी दरोगा के द्वारा मुजफ्फरपुर सदर थाना (कांड सं0-839/25) में दर्ज मामले के केस डायरी में मदद करने के एवज् में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-21/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्त्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए दरोगा भाष्कर कुमार मिश्रा 15,000 रूपये रिश्वत लेते हुए सदर थाना के गेट के बाहर से गिरफ्तार किया.
