Patna: वाहन चेकिंग के दौरान पैसा लेने का वायरल विडियो मामले में दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. आरोपी दरोगा मसरुर आलम संग्रामपुर थाना में पदस्थापित है. मसरूर आलम को वाहन चेकिंग के दौरान पैसा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थानाध्यक्ष को सोशल मिडिया पर वायरल विडियों मिला. जिसमे संग्रामपुर थाना में पदस्थापित दरोगा (एसआई) मसरूर आलम वाहन चेकिंग के दौरान बाईक सवार से पैसा लेते हुए स्पष्ट दिख रहा था. थानाध्यक्ष उपरोक्त विडियो की सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया. इसके बाद अरेराज एसडीपीओ ने पूरे मामले की जांच किया. जिसमे एसआई मसरूर आलम की संलिप्तता पाई गई. मोतीहारी एसपी के निर्देश पर संग्रामपुर थाना मे पदस्थापित एसआई मसरूर आलम को वाहन चेकिंग के दौरान पैसा लेने के मामलें में दोषी पाये जाने के पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी दरोहा को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
