Ranchi: धुर्वा थाना पुलिस ने संगठित तरीके से बाईक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. सिटीओ-धुर्वा मार्ग में स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान 2 बाइक सवार 3 लोगों को पकड़ा गया. पूछताछ में पूरा गिरोह सामने आया. गिरफ्तार आरोपी में नरकोपी थाना क्षेत्र के तुतलो निवासी सरगना भरत बैठा, मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के सांगमगरुपतरी निवासी रोहित कुमार मुण्डा, चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के लुकैया के रहने वाले सुनील करमाली, प्रदीप उरांव, टंडवा थाना क्षेत्र के उलातु निवासी सुमित उरांव, लातेहार जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के भाग्या निवासी रोहित उरांव, संजय गंझु और सरजू मुण्डा का नाम शामिल है. पुलिस ने चोरी की 10 बाईक बरामद की है. इससे रांची और सीमावर्ती जिलों के दर्जनों मामले का उद्भेदन हुआ है.
सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग देखकर दो बाइक पर सवार तीन लोग बाइक घुमाकर भागने लगे. जिसे घेरकर पकड़ा गया. जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है. पूछताछ में पता चला कि ये लोग गिरोह बनाकर विभिन्न साप्ताहिक बाजारों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे. फिर नंबर प्लेट चेंज कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 8 बाईक और 5 अन्य चोरी का वाहन खरीद-बिक्री करने वाले अपराधियों को भी पकड़ा. भरत बैठा, सुनील करमाली और रोहित उरांव का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों आरोपी के विरुद्ध 15 मामले दर्ज है.
