Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा-2023 में हुई अनियमितता के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में शामिल 2 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में सेट्रल दिल्ली जिले के बुरारी थाना क्षेत्र के संत नगर के रहने वाले सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार का नाम शामिल है.
JSSC ने 21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया था. परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद सीआईडी थाना (कांड संख्या 01/25) में मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान सीआईडी ने परीक्षा के संचालन से जुड़े दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. JSSC-CGL परीक्षा के संचालन में अनियमितता बरती गई थी. मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई. जिसके बाद सीआईडी की टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
