Ranchi: बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा रविवार को पांच थाने का निरीक्षण किया. एसपी ने बीएस सिटी, पिंडराजोरा, पेटरवार, कसमार और जरीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई. उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया. सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन के लिए निर्देशित किया. पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया. प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया. साथ ही NEET परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया व सुरक्षा, चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया.
