Ranchi: 15 लाख के अफीम के साथ दो तस्कर को चतरा में लोटार डैम से रोहमर जाने वाले रास्ते में गिद्धौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आऱोपी में पप्पू कुमार औऱ बबलू कुमार महतो का नाम शामिल है. दोनो आरोपी गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आऱोपी के पास से 3.012 किग्रा अफीम औऱ दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए चतरा एसपी ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति लोटार डैम के पास अवैध अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं. सूचना सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल लोटार डैम से रोहमर जाने वाले रास्ते में दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में आते दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. आऱोपी के पास से सफेद प्लास्टिक में करीब 3.012 किग्रा अफीम बरामद किया गया. इस संबंध में गिद्धौर थाना (कांड संख्या-103/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *