Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में सफलता हासिल की है. पदमा ओपी क्षेत्र के गोरू करहा रेलवे ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 350 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कार (JH10AX-8591) और बाइक (JH02AT-1528) भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपी में चौपारण थाना क्षेत्र के मेलकाना के रहने वाले विशाल कुमार और चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के डोढ़ी के रहने वाले लक्ष्मण कुमार डांगी का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग एसपी को सूचना मिली कि गोरू करहा रेलवे ओवरब्रिज पर कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण कुमार डांगी और विशाल कुमार यादव को गिरफअतार किया. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ब्राउन शुगर उन्होंने चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र के डोढी निवासी सुरेंद्र डांगी से खरीदी थी. पुलिस अब सुरेंद्र डांगी के खिलाफ भी छापेमारी कर रही है. इस संबंध में बरही थाना (कांड संख्या-279/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed