Ranchi: ब0नगर थाना क्षेत्र के कोन गांव स्थित सरस्वती ज्वेलर्स में हुई लूट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने चार दिन में उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली और बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी में हंटरगंज थाना क्षेत्र के परासिया के रहने वाले अमित कुमार, ब0नगर थाना क्षेत्र के छोटकी जोरी के रहने वाले बीटु कुमार और करैलीबार के रहने वाले रोहित कुमार का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को शाम करीब 08:15 बजे ब0नगर थाना क्षेत्र के ग्राम-कोन के समीप कस्तुरबा विद्यालय प्रतापपुर मोड़ के पास सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक मृत्युंजय कुमार वर्मा से अज्ञात अपराधियों ने मोबाइल और सोने की चैन लूट ली थी. लूट के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की थी. इस संबंध में ब0नगर थाना (कांड सं0-117/26) में मामला दर्ज किया गया. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए चतरा एसपी के निर्देश पर डीएसपी मु0 के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई. टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. छापेमारी के क्रम में को पुलिस ने अमित कुमार, बीटु कुमार व रोहित कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अमित कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, गोली और बाईक बरामद की. घटना स्थल से भागने के क्रम में अपराधियों का छूटा हुआ एक जोड़ी चप्पल भी मिला, जिसमें से एक जोड़ी चप्पल अमित कुमार की निकली. गिरफ्तार अमित कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध चार मामला दर्ज है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed