Ranchi: वारदात को अंजाम देने जा रहे राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गा को लोडेड हथियार के साथ रामगढ़ के पतरातु थाना पुलिस ने हेंसला गांव में दबोच लिया है. आरोपी ओसम डेयरी प्लांट में हुए फायरिंग की वारदात में भी शामिल रहा है. गिरफ्तार आरोपी में पतरातू थाना क्षेत्र के हेसला में रहने वाला करण करमाली और जनतानगर के रहने वाले शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु का नाम शामिल है. आरोपी क पास से एक कारबाईन, एक देशी पिस्टल, पांच गोली और बाईक (JH-02AB-5319) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि बीते रात में गुप्त सूचना मिली कि पतरातु थाना क्षेत्र के ग्राम-हेसला में राहुल दुबे गैंग के सदस्य हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे हैं. सूचना पर पतरातु एसडीपीओ-सह-एएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. तथा सभी थाना, ओपी प्रभारी को अविलंब एंटी क्राईम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया. गठित एसआईटी एवं सभी थाना, ओपी प्रभारी योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राईम चेकिंग करने लगे. इसी क्रम में हेसला गांव स्थित टाईप-2 काली मंदिर मैदान में बाईक (JH02AB-5319) सवार दो दो संदिग्ध करण करमाली औऱ शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में करण करमाली के के पास से लोडेड देशी पिस्टल, बाईक के पीछे थैला से लोड़ेड देशी कारबाईन बरामद किया गया. पुछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि ये लोग राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते है और आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. साथ ही बताया कि 4 अप्रैल को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट मे गोली-बारी की घटना को अंजाम देने मे शामिल था. इस संबंध मे पतरातु थाना (कांड संख्या-91/26) में मामला दर्ज किया गया है.
