Patna: खगड़िया के पूवारी टोला राजधाम स्थित मेडिकल हॉल के आड़ चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए महेशखूंट थाना पुलिस ने 5 महिला समेत 8 आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम अभिमन्यु कुमार, गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी नलिया किशोर यादव और बड़ी नलिया राजकिशोर कुमार और 5 महिला का नाम शामिल है. 28 पीस इस्तेमाल किया हुआ कंडोम, 22 पीस पैकिंग कंडोम, गर्भ निरोधे टैबलेट, 27 पीस प्रैग्नेशी कीट, 22 पीस गर्भपात टैबलेट, वियाग्रा टेबलेट, मोबाईल और 32,500 नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि अभिमन्यु कुमार के द्वारा पूवारी टोला राजधाम स्थित किराये का मकान हरि ओम मेडिकल हॉल के आड़ में अगल-बगल के गाँव एवं बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर कमरा देकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा करवाता है. सूचना पर गोगरी एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभिमन्यु कुमार के पूवारी टोला राजधाम स्थित किराये के मकान में छापामारी कर 05 महिला एवं 03 पुरुष को अपत्तिजनक अवस्था में में पकड़ा गया. इस संबंध में महेशखूंट थाना (कांड सं0-62/26) में मामला दर्ज किया गया है.
