Patna: अररिया के डुमरिया बाजार स्थित फोटो स्टेट दुकान में चल रहे फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो अपराधी को रानीगंज थाना पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर वार्ड नं-03 के रहने वाले मो० अताउर्रब कौसर उर्फ वसीम और गोलाघाट वार्ड नं-13 के रहने वाले इम्तियाज अहमद का नाम शामिल है. मौके पर दो लैपटॉप, चार मोबाइल, एक फिंगर स्केनिंग डिवाइस, एक आइस स्केनिंग डिवाइस, एक वेब कैमरा, एक डाटा केबल, एक लैपटॉप चार्जर, 14 आधार कार्ड, एक फोटो खींचसने के लिए एलईडी बल्ब, 35 भरा और खाली फार्म-03 आधार नामांकन एवं अपडेट करने वाला 8 आधार अपडेट प्राप्ति रसीद, 107 आधार अपडेट अस्वीकृत फार्म, 2 जन्म प्रमाण पत्र, एक मतदाता पहचान पत्र, सिलिकॉन का बना फिगर क्लोन और 18,000 रुपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संध्या गश्ती के दौरान रानीगंज बाजार में गुप्त सूचना मिली कि डुमरिया बाजार स्थित राफे के फोटो स्टेट दुकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाने संबंधी काम किया जा रहा है. अगर अविलम्ब वहीं पर छापमारी किया जाये तो वहाँ पर फर्जी आधार कार्ड बनाते हुये सभी को रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है. सूचना पर गश्ती टीम डुमरिया चौक स्थित राफे के दुकान के पास जैसे ही पहुँचा कि पुलिस को देखकर दुकान में बैठकर मोबाईल, लैपटॉप, फिंगरप्रिन्ट स्केनर से काम रहे चार संदिग्ध भागने लगा. भाग रहे संदिग्ध में दो को रंगे हाथ पकड़ा गया. जबकि दो संदिग्घ भागने में सफल हो गया. पकड़े गए आरोपी मो० अताउर्रब कौसर उर्फ वसीम एवं इम्तियाज अहमद किसी दूसरे राज्य के आईडी, अवैध आईडी किसी अन्य जगह, राज्य के आईडी से किसी का फर्जी तरीके से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड बनाना था. साथ ही आधार अपडेट का काम भी करता था. इस संबंध में रानीगंज थाना (काण्ड सं0-108/26) में मामला दर्ज किया गया हैं.
