Ranchi: सिमडेगा पुलिस ने इंटरस्टेट चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 30 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और नगद बरामद किए हैं. पुलिस ने गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर झारखंड-छत्तीसगढ़ में हुई 5 गृहभेदन की घटनाओं का उद्भेदन किया है. गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तपकारा थाना क्षेत्र के सुईजो निवासी अनिकेत टोप्पो और गुमला जिले के सिसई रोड के रहने वाले सैफ अली का नाम शामिल है.
आरोपी के निशानदेही पर चोरी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और चोरी के औजार बरामद किए. सिमडेगा जिले से अकेले करीब 30 लाख रुपये का सोना-चांदी, नगद और सामान बरामद हुआ है.
मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसपी ने बताया कि सिमडेगा थाना (कांड सं. 92/26) में दर्ज मामले के वादी राहुल कुमार सिंह के घर में 5 जुलाई को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए वरीय डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने छत्तीसगढ़ के तपकारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अनिकेत टोप्पो को पकड़ा गया. इसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सैफ अली को भी खडियाटोली से गिरफ्तार किया गया. कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने सिमडेगा, गुमला और जशपुर में चोरी की वारदातें कबूल कीं.

तीन जिलों में फैला था नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी सिमडेगा में सलडेगा बराबरपानी की राशन दुकान में भी चोरी कर चुके हैं. इस मामले में सिमडेगा थाना (कांड सं. 87/26) में मामला दर्ज है. इसके अलावा गुमला जिले में करुंडी, फसीया और आनंद नगर में भी घरों में घुसकर चोरी की थी. इन मामलों में गुमला थाना (कांड सं. 239/26, 103/26 और 265/26) में दर्ज मामले का भी उद्भेदन हुआ. गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लंबा अपराधिक इतिहास है. अनिकेत टोप्पो पर कुरडेग और तपकरा थानों में 6 मामले पहले से दर्ज हैं. सभी मामले घर में घुसकर चोरी के हैं.