Ranchi: घर के दो सदस्यों की मौत और जमीन विवाद के वजह से हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला दो सगा भाई को लातेहार के गारू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में संतोष उराँव और प्रेम उराँव, दोनो पिता – स्व० रामदेव उराँव का नाम शामिल है. आरोपी गारू थाना क्षेत्र के लाई का रहने वाला है.
आरोपी के निशानदेही पर रस्सी और चप्पल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को ग्राम लाई में 62 वर्षीय तेतरा उराँव की हत्या की सूचना मिली. इस संदर्भ में गारु थाना (काण्ड सं० -07/26) में मामला दर्ज किया गया. छापामारी के क्रम में संतोष उराँव एवं प्रेम उराँव को पकड़कर सख्ती से पुछताछ किया गया, पुछताछ के क्रम में दोनो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि तेतरा उराँव के द्वारा डायन बिसाही करने कारण उनके घर के दो सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है तथा तेतरा उरांव (मृतक) के साथ जमीनी विवाद भी था जिसके कारण काफी दिनों से ये दोनो उसे जान से मारने के फिराक में थे. उसी क्रम में 20 अप्रैल की रात में शराब पिला कर काफी नशे में होने के बाद योजना के मुताबिक नाईलॉन रस्सी से तेतरा उराँव (मृतक) की गला दबा कर हत्या कर शव को घसीट कर थोड़ी दूर सड़क पर रख कर फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं भागने के क्रम संतोष उराँव का घटनास्थल के पास छुटा हुआ चप्पल बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed