Patna: ज्वेलरी लूट में शामिल अपराधी के निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई पटना पुलिस का अहले सुबर मुठभेड़ हो गया. पटना के रामकृष्णानगर स्थित आभूषण दुकान में हुई लूट शामिल अपराधी के साथ बेउर इलाके के कृषि फार्म परिसर में मुठभेड़ में हुई. इसमें मुख्य आरोपी दिलीप गोली को गोली लगी. जिसमें घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पटना एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि ज्वेलरी लूट में शामिल अपराधी दिलीप को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दिलीप ने खुलासा किया कि डकैती के बाद सभी आरोपी बाइक से बेउर के कृषि फार्म पहुंचे थे. यहां आम के पेड़ के नीचे लूटे गए आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया और हथियार छिपा दिए गए. हथियार बरामदगी के लिए दिलीप को पुलिस जब घटनास्थल पर लेकर गई, तभी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. पुलिस आत्मरक्षा कार्रवाई की जिसमें दिलीप के पैर में गोली लगी है. आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से हथियार, गोली, खोखा और बरामद किया है. अन्य अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
