Ranchi: दुमका में नगर, मुफस्सिल समेत कई थानेदार का तबादला किया गया है. इसको लेकर एसपी ने आदेश जारी कर दिया है. वही नव प्रोन्नत डीएसपी को पुलिस केद्र भेज दिया गया है. इंस्पेक्टर जगन्नाथ धान को मुफस्सिल थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर अशोक राम को नगर थाना प्रभारी, एसआई बलराम कुमार सिंह को काठीकुंड थाना प्रभारी और त्रिपुरारी कुमार को रानेश्वर थाना प्रभारी बनाया गया है. इंस्पेक्टर दयानंद साह को जरमुंडी थाना प्रभारी, महिला इंस्पेक्टर लोरेंसिया केरकेट्टा काठीकुंड प्रभाग निरीक्षक, इंस्पेक्टर विशुनदेव पासवान को रानेश्वर प्रभाग निरीक्षक, महिला इंस्पेक्टर प्रियंका आनन्द को हंसडीहा प्रभाग निरीक्षक, इंस्पेक्टर नंद किशोर प्रसाद को अभियोजन कोषांग प्रभारी बनाया गया है. वही नव प्रोन्नत डीएसपी श्यामानंद मंडल और हरि प्रसाद साह को पुलिस केन्द्र भेज दिया गया है.

