Ranchi: पलामू के दरूआ मोड़ के पास बिना नंबर के बाईक पर सवार दो आरोपी को हुसैनाबाद थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अभिषेक कुमार और नीतिश कुमार चन्द्रवंशी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मानखाप का रहने वाला है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, 2 मोबाईल और बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सुचना मिली कि ग्राम मानखाप की ओर से दरूआ मोड़ होते हुए एक बिना नम्बर प्लेट का बाईक पर सवार दो व्यक्ति हथियार के साथ जपला के तरफ आ रहे है. सूचना पर गठित एक छापामारी दल दरूआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरु किया. दरूआ गांव के तरफ से एक बाईक पर सवार दोनो संदिग्ध को पुलिस रूकने का इशारा किया, तो दोनो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. भाग रहे आरोपी अभिषेक कुमार व नीतिश कुमार चन्द्रवंशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में अभिषेक कुमार के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, मोबाईल तथा बाईक व नीतिश कुमार चन्द्रवंशी के पास से एक मोबाईल बरामद हुआ. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना (कांड सं0-43/26) में मामला दर्ज किया गया. अभिषेक कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज है. जिसमें में जेल जा चुका है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed