Patna: खगड़िया में पकड़े गये आरोपी के निशानदेही पर मधेपुरा से गांजा तस्कर को ग्वालपाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी फुलचन्द मंडल ग्वालापाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम वार्ड नं0-12 का रहने वाला है. मौके पर से 3.5 किग्रा गांजा, 9,39,250 रुपया नगद, एक मोबाईल, बाईक और तराजू पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को खगड़िया जिले के चौथम थाना के पुलिस पदाधिकारी ने सूचना दिया कि चौथम थाना में पकड़ाये युवक ने बताया है कि उनके पास से बरामद गाँजा को ग्राम-श्याम निवासी फुलचन्द मंडल के यहाँ से लाया गया है. सूचना पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम में ग्वालपाड़ा सीओ को दण्डाधिकारी के रूप में शामिल किया गया. गठित टीम फुलचन्द मंडल के घर पहुँचकर छापामारी किया. छापामारी के दौरान आरोपी के घर से 3.5 किग्रा गाँजा, नगदी एवं अन्य सामान बरामद किया. तथा फुलचन्द्र मंडल को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में ग्वालपाड़ा थाना (कांड सं0-30/26) में मामला दर्ज किया गया है. फुलचन्द महतो का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पस्तपार थाना में पूर्व से एनडीपीएस का मामला दर्ज है.
