Ranchi: नाबालिग के साथ यौन शोषण के प्रयास में दो आरोपी को बोकारो को बालीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कृष्णा कपरदार और अमित कुमार मण्डल का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर बाईक (JH05AW-2310) और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना पर आकर सूचित किया कि दो व्यक्तियों द्वारा इनकी नाबालीग पुत्री के साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया. आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना (काण्ड सं0-65/26) में मामला दर्ज किया गया. वही बालीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम कारवाई करते हुए मानवीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा कपरदार और अमित कुमार मण्डल को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचने के लिए उपयोग किया गया बाईक एवं दो मोबाईल बरामद किया गया.
