Ranchi: बोकारो के बालीडीह में रेलवे स्टेशन के नजदीक होटल में आग गलाकर जलाने का प्रयास करने में शामिल दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में अमित कुमार यादव और अमित कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बालीडीह क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से लोहे का रॉड पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात  करीब 11 बजे अमित कुमार यादव द्वारा सूचित किया गया कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित इनके होटल में करीब 5-6 व्यक्ति उनके होटल में आग लगाकर जलाने का प्रयास कर रहे थे. जिन्हे देखने पर होटल के स्टाफ द्वारा जलाने से रोकने के लिए कहने पर होटल स्टाफ के साथ मारपीट कर रहे हैं. सूचना पर अविलंब रात्री गश्ती की की टीम रेलवे स्टेशन के पास स्थित अमित होटल पहुंचे, जहां पुलिस गाड़ी को देखकर भाग रहे व्यक्तियों में दोनो आरोपी को पकड़ा गया. होटल मालिक अमित कुमार यादव के शिकायत के आधार पर बालीडीह थाना (काण्ड सं0-44/26) में मामला दर्ज किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किया जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *