Ranchi: गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रेलर को गोड्डा पुलिस ने 10 दिन में बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दुमका और जामताड़ा के रहने वाले शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उपर मंझियारा के रहने वाले संचित कुमार उर्फ भोला, नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका केवट पाड़ा के रहने वाले नवनीत कुमार राणा, हिजला रोड दुमका के रहने वाले आलोक कुमार पाल, मसलिया थाना क्षेत्र के कठलिया के रहने वाले जगेश पाल और जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के डारंर के रहने वाले प्रहल्लाद गोरांय का नाम शामिल है. प्रहल्लाद गोरांय के घर से चोरी का महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद किया.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनासर 21 जुलाई की रात ग्राम महुआटीड निवासी परमानन्द साह का महिंद्रा 475 DI MKM DLX ट्रैक्टर (JH17V-4613) और ट्रेलर (JH17V-4514) चालक के घर के पास से चोरी हो गया था. इस संबंध में सुंदरपहाड़ी थाना (कांड संख्या 20/26) में मामला दर्ज किया गया. गोड्डा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया. टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के साथ मानव आसूचना के आधार पर जांच की. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर और ट्रेलर बरामद कर लिया. इस दौरान संचित कुमार उर्फ भोला, नवनीत कुमार राणा, जगेश पाल, आलोक कुमार पाल और प्रहल्लाद गोरांय को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार नवनीत कुमार राणा का आपराधिक इतिहास भी रहा है. अन्य संलिप्त लोगों और संभावित वाहन चोरी गिरोह के बारे में जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *