Ranchi: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक दुकान से बाईक की 14 नई बैट्री चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने दुकान के ही स्टाफ समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सभी बैटरियां बरामद कर ली हैं. गिरफ्तार आरोपी में सुमित कुमार और रोहित कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती का रहने वाला है.
मामला तिलैया थाना (कांड संख्या 228/26) में दर्ज मामले से जुड़ा है. वादी राजकुमार भदानी निवासी सामांतो पंप के सामने ने आवेदन देकर अपने स्टाफ सुमित कुमार पर दुकान से बैट्री चोरी का आरोप लगाया था. कोडरमा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर सुमित कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की. इनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी की गई Exide कंपनी की 14 नई बाईक बैट्री बरामद किया गया.
