Ranchi: बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा बुधवार को तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट और गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ बेरमो, पुलिस निरीक्षक गोमिया, पुलिस निरीक्षक जरीडीह, ओपी प्रभारी तेनुघाट, थाना प्रभारी गोमिया व थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

एसपी  ने दिए ये मुख्य निर्देश

लंबित कांडों का निष्पादन: गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित कर लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया.

सीसीटीएनएस अपडेट: सीसीटीएनएस प्रणाली में कांडों और अभिलेखों का समयबद्ध और शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभावी पैट्रोलिंग: थाना क्षेत्र में नियमित और प्रभावी पैट्रोलिंग करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के निर्देश दिए.

व्यवस्था का जायजा: थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत व अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए.

संवेदनशील पुलिसिंग: सभी पदाधिकारियों को जनता के साथ संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार रखने तथा पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया.

साइबर अपराध: साइबर अपराध रोकथाम के लिए जन जागरूकता के साथ ठोस कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *