Patna: सिलीगुड़ी में फर्नीचर कारोबार करने वाले कारोबारी का मुजफ्फरपुर में हत्या करने में शामिल तीन अपराधी को एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी में संतोष कुमार, सुधीर कुमार और विजय कुमार उर्फ विजय भगत का नाम शामिल है. तीनों अपराधी करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त जैकेट, मृतक का मोबाइल और पिकअप वाहन पुलिस ने बरामद किया है. बिहार एसटीएफ की विशेष टीन एवं मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करजा थाना क्षेत्र से छापामारी कर संतोष कुमार, सुधीर कुमार एवं विजय कुमार उर्फ विजय भगत को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को जैतपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. बरामद शव की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील ठाकुर के रुप में की गई. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक बंगाल के सिलीगुड़ी में रहकर फर्नीचर का काम करते थे तथा 2 फरवरी को सिलीगुड़ी से अपने घर जा रहा था. 3 फरवरी को अपने पत्नी से बातचीत के क्रम में बताया था कि आज रात मुजफ्फरपुर में रुक कर कल घर आयेंगे, लेकिन अज्ञात अपराधियों ने सुनील ठाकुर की हत्या कर लाश को जैतपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया. इस संदर्भ में जैतपुर थाना (काण्ड संख्या-24/26) में मामला दर्ज किया गया. पकड़े गए आरोपी सुनील ठाकुर की हत्या में शामिल था.
