Ranchi: गर्मी के मौसम में आम लोगों को पेयजल और बिजली की दिक्कत न हो, इसके लिए रांची जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को समाहरणालय में पेयजल एवं स्वच्छता तथा विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशों के आलोक में उपायुक्त ने कहा कि “गर्मी में पानी-बिजली की समुचित सुविधा देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.” खराब नलकूप-जलमीनार की मरम्मत, स्कूल-आंगनबाड़ी में पानी-बिजली और बिजली बिल की शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा अबुआ साथी पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हो ताकि लोगों को समय पर राहत मिले. किसी भी योजना में बाधा हो तो तुरंत बताएं.”

नलकूप-जलमीनार की ट्रैकिंग

खराब नलकूपों और जलमीनारों की मरम्मत की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने मरम्मत से जुड़ी शिकायतों की नियमित ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने को कहा. ‘अबुआ साथी’ व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निष्पादन होगा. SVS और MVS योजनाओं की समीक्षा कर काम में तेजी लाने और समयसीमा में लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिया. बाधा आने पर तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के लिए विभागों को समन्वय करने को कहा गया. आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश. बच्चों को गर्मी में परेशानी न हो.

बिजली बिल शिकायतें तुरंत निपटें

निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली के लिए सभी कदम उठाने कहा गया है. मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (MUJY) के तहत बिजली तंत्र मजबूत करने के काम में तेजी लाने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निष्पादन हो. उपभोक्ताओं से विभागीय कर्मियों का व्यवहार संवेदनशील और शिष्ट हो. सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निष्पादन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed