Ranchi: गढ़वा के आधा दर्जन गांव चोरी के वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को डंडई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का समान बरामद किया गया है. वही पांच मामले का पुलिस उद्भेदन किया है. गिरफ्तार आरोपी में आशीष जयसवाल, हसनैन अंसारी और मुकेश चन्द्रवंशी का नाम शामिल है. सभी आरोपी धुरक थाना क्षेत्र के रहने वाले है. आरोपी के ऩिशानदेही पर 2 लैपटॉप, स्टेपलाईजर, बैटरी, प्रिटर, लेमिनेशन मशीन, महिन्द्रा बोलेरो (JH 03AC 0499), बाईक (UP64AY 7351), दो काला रंग का प्लास्टिक में भरा हुआ दस, पाँच, दो, एवं एक रुपया का सिक्का, राशन दुकान से चुराया हुआ किराना सामान, बर्तन समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डंडई थाना क्षेत्र के बेलवाटीकर, रारो, जरही, झोंतर, लवाही एवं पचौर गांव में सिलसिलेवार तरीके से कई जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा एसपी ने एक टीम का गठन किया. गुप्त सुचना तथा तकनीकी सहयोग से अनुसंधान के क्रम में तीन संदिग्ध से पुछताछ किया गया. पुछ ताछ के क्रम में डंडई थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटना अंजाम देने की बात स्वीकार किया. एवं बताया कि इन तीनों के अलावा और दो साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. साथ ही बताया कि डंडई थाना क्षेत्र के अलावा यूपी के विढ़मगंज थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में एक सीएसपी दुकान में भी चोरी की घटना में शामिल था. तीनों के निशानदेही पर इनके अपने-अपने घर में छुपाये हुए चोरी का सामान बरामद कर जप्त किया गया. दो आरोपी फरार हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *