Ranchi: छिनतई का विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल तीन आऱोपी को दुमका के रामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में सोनु कुमार मंडल, कन्हैया कुमार मंडल और अजय लायक का नाम शामिल है. तीनों आऱोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिना नबर प्लेट का बाईक, चाकू, पिड़ित का लुटा हुआ दोनों मोबाईल और आरोपी का चार मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए दुमका एसपी ने बताया कि 15 जनवरी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पथरिया एवं बनी के बीच दाम छोटा गौचनी के डेविड मरांडी, लखीन्द्र सोरेन एवं उसके साथ बाईक पर सवार सरैया गाँव की यूवती को ओवरटेक कर एक बाईक सवार अज्ञात तीन अपराधियों ने रोका. रोकने के बाद अज्ञात युवकों ने लड़की के साथ खींचातानी किया. एवं चाकु का भय दिखाकर मोबाईल और पैसा माँगा. जिसका विरोध घायल डेविड मरांडी और मृतक लखीन्द्र सोरेन ने किया. जिसके बाद अज्ञात युवकों ने चाकू मार कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसमें से घायल एक युवक लखीन्द्र सोरेन की मौके पर ही मौत हो गयी थी. इस सबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था. वही मामले के उद्भेदन के लिए जरमुंडी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम यह गठन किया गया. गठित टीम गुप्तचर की मदद से घटना में शामिल तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी ने अपनी अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है. तीनों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाईक, चाकू, घटना में घायल लड़की एवं घायल लड़का का मोबाईल फोन को बरामद किया. सोनु कुमार मंडल और अजय लायक का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी सोनु कुमार मंडल गोड्‌डा जिला में देवदाड थाना (काण्ड सं0-02/23) में दर्ज चोरी के मामले में आरोप पत्रित है. वही अजय लायक रामगढ़ थाना (काण्ड सं0- 23/2024) में दर्ज मामले में आरोप पत्रित है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed