Ranchi: राजधानी में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी कांड का खुलासा किया है. सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित होटल कैलाशा इन के पास से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक निरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त बाइक और पूर्व के एक मामले में चोरी हुई स्कूटी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी मंत्री मार्ग निवासी भोलू कुमार सिंह उर्फ भोलू खलनायक (21) और कुमार हर्ष (22) के रूप में हुई है.

होटल के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को होटल कैलाशा इन, बूटी मोड़ के पास से संजीव कुमार की बाइकचोरी हो गई थी. इस संबंध में सदर थाना (कांड संख्या 517/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एसएसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. टीम ने अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त बाइक बरामद की. साथ ही पूर्व के एक मामले में चोरी हुई स्कूटी भी जब्त की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *